*आगामी त्योहारों के मद्देनजर सेंधवा में कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल का फ्लैग मार्च*
22 जून 2026 बड़वानी/आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर में शांति, सौहार्द और कानून व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सेंधवा शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौराहों, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहारों को पूर्णतः शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सेंधवा श्री आशीष,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर,एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे,सेंधवा शहर थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
36 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026