नशे की प्रवृत्ति और अवैध तस्करी दोनों ही समाज के लिए घातक
....................
कबड्डी खेल कर द्रव्य मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध दिखाई एक जुटता
बड़वानी 24 जून 2026/ हम सभी जानते हैं नशा नाश का कारण है और नशे की सुलभता के साथ-साथ उसकी अवैध तस्करी के माध्यम से यह और अधिक व्यापक होकर यह राष्ट्र और समाज दोनों के लिए घातक बन जाता है इसके दुष्परिणाम सभी को भोगने पड़ते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक जागरूकता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 17 से 26 जून तक विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी एवं शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा प्रतिदिन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शिवकुंज पर आज कबड्डी मैच के आयोजन के साथ-साथ अवैध तस्करी के विरुद्ध सामाजिक चेतना लाने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध सामाजिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि शिवकुंज योगा ग्रुप फिटनेस के साथ-साथ नशा मुक्ति चेतना की अनेक गतिविधियां आयोजित कर अनुकरणीय कार्य कर रहा है। योगा ग्रुप के संयोजक श्री लव कुमरावत ने बताया कि कबड्डी मैच के आयोजन के पीछे यह उद्देश्य है कि नशे से मुक्त रहकर ही हम स्वस्थ मन और स्वच्छ तन रख सकते हैं।
आयोजन में योगा ग्रुप के श्री हीरा यादव, श्री दलजीत सिंह बंटी, श्री दीपक अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री संदीप मुकाती, श्री अंशुल महाजन, श्री अंकित राठौड़, श्री आशीष जोशी, श्री कैलाश नागौर, श्री पवन कुमरावत, श्री सचिन शर्मा पार्षद एवं पत्रकार, श्री संजय सुगंधी, श्री आदर्श श्रीवास्तव, श्री संतोष मुलेवा, श्री अंतिम सोनी, श्री सचिन दुबे श्री मनीराम नायडू श्री कैलाश सोनी आदि सदस्य उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani
3 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026