Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

आलीराजपुर में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व के तहत सातवीं तारीख़ को नगर में अक़ीदत के साथ शाही मेहंदी का जुलूस निकाला गया। हज़रत इमामे क़ासिम की याद में निकाले गए इस जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा और बच्चे धार्मिक नारों के साथ शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, अक़ीदतमंद सिर पर शुद्ध घी के दीपक जलाकर नंगे पांव ताजियों तक पहुंचे और मेहंदी लगाने की रस्म पूरी की। इस दौरान शरबत, खीर और तबर्रुक पर फातिहा लगाकर वितरण किया गया। संवाददाता रफ़ीक कुरैशी के अनुसार, इस वर्ष नगर में करीब 25 से 30 छोटे-बड़े भव्य ताजियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मस्जिदों में ओलेमाओं द्वारा शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों पर नूरानी तक़रीरें की जा रही हैं और जगह-जगह छबीलें लगाई गई हैं। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #Muharram2026 #MehndiJulus #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 24, 2026

MORE NEWS

बड़वानी के पानवाड़ी मोहल्ला स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की खानकाह पर माहे मोहर्रम के उपलक्ष्य में 'जश्ने शहीदाने कर्बला' और छठी शरीफ का गरिमामयी आयोजन किया गया। सुन्नत मुस्लिम जमाअत व दारुल कज़ात बड़वानी की सदारत में आयोजित इस कार्यक्रम में जामा मस्जिद के शहर इमाम हजरत अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने कर्बला की महान कुर्बानी और इंसानियत के पैगाम को रेखांकित किया। इस मौके पर शायर आरिफ शेख इकरा ने नात-ए-पाक पेश की और जायरीनों के लिए विशाल लंगर का आयोजन हुआ। साथ ही, उमराह पर जाने वाले वरिष्ठ जनों का समाज द्वारा आत्मीय इस्तकबाल किया गया। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #Moharram2026 #KarbalaMessage #MpNews

बड़वानी के पानवाड़ी मोहल्ला स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की खानकाह पर माहे मोहर्रम के उपलक्ष्य में 'जश्ने शहीदाने कर्बला' और छठी शरीफ का गरिमामयी आयोजन किया गया। सुन्नत मुस्लिम जमाअत व दारुल कज़ात बड़वानी की सदारत में आयोजित इस कार्यक्रम में जामा मस्जिद के शहर इमाम हजरत अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने कर्बला की महान कुर्बानी और इंसानियत के पैगाम को रेखांकित किया। इस मौके पर शायर आरिफ शेख इकरा ने नात-ए-पाक पेश की और जायरीनों के लिए विशाल लंगर का आयोजन हुआ। साथ ही, उमराह पर जाने वाले वरिष्ठ जनों का समाज द्वारा आत्मीय इस्तकबाल किया गया। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #Moharram2026 #KarbalaMessage #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 24, 2026

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़वानी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शहर में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने नगरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीवाईएसपी श्रीमती नीलेश्वरी डावर, तहसीलदार, सीएमओ और कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह सहित करीब 150 जवानों का बल शामिल रहा। यह मार्च मुख्य बाजारों और पारंपरिक जुलूस मार्गों से गुजरा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी और पूरे मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #FlagMarch #MpNews

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़वानी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शहर में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने नगरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीवाईएसपी श्रीमती नीलेश्वरी डावर, तहसीलदार, सीएमओ और कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह सहित करीब 150 जवानों का बल शामिल रहा। यह मार्च मुख्य बाजारों और पारंपरिक जुलूस मार्गों से गुजरा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी और पूरे मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #FlagMarch #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 23, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं 
बड़वानी 23 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।
वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई जाये
 जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद
 जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है।  इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।  
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये
 जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है।इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 23 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो। वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये । प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है।इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

*बड़वानी में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा सत्र प्रारंभ* 
-------
 *बाढ़ बचाव और सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो रहे 231 युवा* 
बड़वानी 23 जून 2026/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), मुख्यालय म.प्र. होमगार्ड्स के आदेशों, कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन तथा संभागीय सेनानी इंदौर श्रीमती प्रीति बाला सिंह के मार्गदर्शन में  सात दिवसीय श्युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणश् (तृतीय सत्र) का शुभारंभ किया गया। इस सत्र में जिले के 231 युवा आपदा मित्र कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति बाला सिंह द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु में जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग देने के साथ-साथ इन युवाओं को आगामी सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार होना है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से एक महिला आपदा मित्र को आपदा किट भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला धार से आए जिला सेनानी श्री आर.पी. मीणा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियों पर प्रकाश डाला, वहीं जिला सेनानी बड़वानी द्वारा वर्तमान समय में आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा, एएसआई प्रदीप, अनूप राठौर सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ (एसडीआरएफ) के कुशल ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

 *प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिखाए बाढ़ से बचाव के गुर और उपकरणों के सटीक उपयोग* 
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस युवाओं को विशेष रूप से बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा से संबंधित आधुनिक उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संकट के समय उनके सटीक व त्वरित उपयोग का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।आगामी दिनों में आपदा मित्रों को और अधिक कुशल बनाने के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाएंगे।
#JansamparkMP 
#badwani

*बड़वानी में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा सत्र प्रारंभ* ------- *बाढ़ बचाव और सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो रहे 231 युवा* बड़वानी 23 जून 2026/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), मुख्यालय म.प्र. होमगार्ड्स के आदेशों, कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन तथा संभागीय सेनानी इंदौर श्रीमती प्रीति बाला सिंह के मार्गदर्शन में सात दिवसीय श्युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणश् (तृतीय सत्र) का शुभारंभ किया गया। इस सत्र में जिले के 231 युवा आपदा मित्र कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति बाला सिंह द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु में जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग देने के साथ-साथ इन युवाओं को आगामी सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार होना है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से एक महिला आपदा मित्र को आपदा किट भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला धार से आए जिला सेनानी श्री आर.पी. मीणा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियों पर प्रकाश डाला, वहीं जिला सेनानी बड़वानी द्वारा वर्तमान समय में आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा, एएसआई प्रदीप, अनूप राठौर सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ (एसडीआरएफ) के कुशल ट्रेनर्स उपस्थित रहे। *प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिखाए बाढ़ से बचाव के गुर और उपकरणों के सटीक उपयोग* प्रशिक्षण के दूसरे दिवस युवाओं को विशेष रूप से बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा से संबंधित आधुनिक उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संकट के समय उनके सटीक व त्वरित उपयोग का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।आगामी दिनों में आपदा मित्रों को और अधिक कुशल बनाने के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाएंगे। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

आलीराजपुर में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व के तहत सातवीं तारीख़ को नगर में अक़ीदत के साथ शाही मेहंदी का जुलूस निकाला गया। हज़रत इमामे क़ासिम की याद में निकाले गए इस जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा और बच्चे धार्मिक नारों के साथ शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, अक़ीदतमंद सिर पर शुद्ध घी के दीपक जलाकर नंगे पांव ताजियों तक पहुंचे और मेहंदी लगाने की रस्म पूरी की। इस दौरान शरबत, खीर और तबर्रुक पर फातिहा लगाकर वितरण किया गया। संवाददाता रफ़ीक कुरैशी के अनुसार, इस वर्ष नगर में करीब 25 से 30 छोटे-बड़े भव्य ताजियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मस्जिदों में ओलेमाओं द्वारा शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों पर नूरानी तक़रीरें की जा रही हैं और जगह-जगह छबीलें लगाई गई हैं। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #Muharram2026 #MehndiJulus #MpNews - Barwani News