बक्सर: इटाढी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को डीएम ने शो कॉज नोटिस जारी किया, कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 डीएम ने इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय में जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा किया। इस संबंध में शाम 6:51 बजे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने जानकारी दी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा प्रखंड अंतर्गत छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के प्रति शिथिलता बरत रहे है।