बक्सर: जल जीवन हरियाली में बक्सर जिले को मिला राज्य में पहला स्थान
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 जल जीवन हरियाली में बक्सर जिले को राज्य में पहला स्थान मिला है। बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग बिहार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विभिन्न अवयवों में प्रगति के आधार पर सितंबर में बक्सर जिला को बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जल जीवन हरियाली अभियान मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।