बक्सर: कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान “रबी दलहन एवं तिलहन फसलों की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकी विषयगत किसान-वैज्ञानिक-वार्तालाप कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से हीं कर दिया गया था।