#राठ में मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण बनता जा रहा मजाक, दो साल से लटका काम
राठ में मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का काम मजाक बनता जा रहा है। दो साल से लटके काम के निकट भविष्य में पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही। लोक निर्माण विभाग बार-बार नाप करा रहा है। पहले 17 मीटर से शुरू हुई बात अब 12 मीटर पर आ गई है। समझना मुश्किल है कि सड़क का चौड़ीकरण होना है या संकीर्णकरण।
नाप कम करना भी शासन और प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े कर रहा है। इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि रसूखदारों के निर्माणों को संरक्षित किए जाने के लिए नाप कम की गई हो। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग की कारगुजारी मान लेना भी गलत है, क्योंकि बिना सत्ता के निर्देश के कोई भी विभाग सरकार की महत्वपूर्ण योजना को मजाक बनाने की हिम्मत नहीं जुटा सकता।
💬 आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
❤️ बात यदि सही लगी हो तो खबर को लाइक करें।
🔄 अपनी वॉल पर इस पोस्ट को शेयर जरूर करें, जिससे यह आवाज दब न पाए।
🔔 अपने इस पेज Rath Times को फॉलो जरूर करें, जिससे हम में सच कहने का हौसला बना रहे।
#RathTimes #राठ #राठ_समाचार #सड़क_चौड़ीकरण #लोकनिर्माण_विभाग #PWD #राठ_की_आवाज #HamirpurNews #UPNews
Rath, Hamirpur | Sep 17, 2026