मूंडवा: मूण्डवा उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी ने फिरोज़पुरा गांव के राजकीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Mundwa, Nagaur | Oct 16, 2024 मूण्डवा उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी बुधवार को कुचेरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान कुचेरा क्षेत्र के फिरोजपुरा गांव के राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी ने विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।