मूंडवा: कुचेरा कस्बे में सोमवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, शहर में निकाली गई कलश यात्रा
Mundwa, Nagaur | Oct 15, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। वहीं कथा के आयोजन से पूर्व शहर में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वहीं कलशयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।