मूंडवा: मूण्डवा कस्बे में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ
Mundwa, Nagaur | Oct 12, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का शनिवार को गठन किया गया। इस दौरान सर्व सहमति से पुखराज फाइटर को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि समिति के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र तांबोलिया ने स्वेच्छा से अपना पदत्याग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। इस दौरान पुखराज फाइटर को अध्यक्ष नियुक्त किया।