मूंडवा: कुचेरा कस्बे में कल विजयादशमी के अवसर पर 60 फीट के रावण का होगा दहन, तैयारियों को आज दिया गया अंतिम रूप
Mundwa, Nagaur | Oct 11, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में कल शनिवार को शाम छह बजे के करीब विजयादशमी के अवसर पर कुचेरा नगरपालिका की और से 60 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। जिसको आज शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं कल शाम चार बजे पहले भगवान राम ,सीता और लक्ष्मण , हनुमान की झांकी निकाली जायेगी । उसके बाद रावण के पुतले का दहन होगा।