मूंडवा: मूण्डवा पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, जिला कलेक्टर ने की अध्यक्षता
Mundwa, Nagaur | Oct 10, 2024 नागौर जिले के मूंडवा पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।