मूंडवा: मूण्डवा कस्बे में पटाखे फोड़ते समय झुलसे दो बालक, दोनों को मूण्डवा अस्पताल पहुंचाया गया
Mundwa, Nagaur | Oct 13, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा कस्बे में रविवार को पटाखे फोड़ते समय अचानक दो बालकों के हाथ झुलस गए। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायल बच्चों को मूण्डवा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागौर रैफर किया गया। जानकारी अनुसार रितिक व सनी पटाखे फोड़ रहे थे इतने में दोनों के हाथ में ही पटाखा फूट गया।