लोहरदगा: झारखंड सरकार जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध: निशीथ जायसवाल
लोहरदगा सदर अस्पताल में बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन राजू कच्छप ने अपने कार्यालय कक्ष में की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।