लोहरदगा: लोहरदगा-कुडू रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के लोहरदगा- कुडू मुख्य सड़क पर स्थित मन्हों बैंक के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें अज्ञात फोर व्हीलर वाहन द्वारा एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी 28 वर्षीय प्रकाश उरांव, पिता जातरू उरांव के रूप में हुई है। प्रत्य