लोहरदगा: लोहरदगा-भंडरा रोड पर ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा- भंडरा मुख्य सड़क स्थित बीएस कॉलेज के समीप मंगलवार देर शाम करीब पौने 8 बजे एक व्यक्ति ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रांची जिले के बालू तिर्की के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह सेरेंगहातु किसी परिचित से मिलने के लिए आया हुआ था। घटना उस वक्त हुई जब वह एक ऑटो से उतर रहा था और उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रह