लोहरदगा: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क-पुल निर्माण योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी
लोहरदगा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार दोपहर 3 बजे उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की सड़क और पुल निर्माण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना वर्ष 2022–23, 2023–24 एवं मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।