लोहरदगा: अभिलाषा कक्षा में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का ज़िला प्रशिक्षण, साक्षरता लक्ष्य और समन्वय पर विशेष ज़ोर
लोहरदगा के अभिलाषा कक्षा में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर मंगलवार शाम लगभग 4 बजे एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला संसाधन समूह के सदस्यों के लिए था।