भितरवार: गोलंबर पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से 55 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल
नगर भितरवार स्थित मुख्य गोलंबर पर तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय हरी निवास वार्ड क्रमांक 8 भितरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ई-रिक्शा संचालन पर प्रशासन की निगरानी पर सवाल.