बिजावर: गुलगंज आंगनवाड़ी केंद्र में विधायक राजेश शुक्ला ने 'सेवा संकल्प अभियान' के आंगन मिलन कार्यक्रम में भाग लिया
छतरपुर के बिजावर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुलगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुलगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुवार की दोपहर 2 बजे बिजावर विधायक राजेश शुक्ला शामिल हुए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए है