प्रतापगढ़। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले प्रतापगढ़ के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी अवकाशों में लगातार ड्यूटी लगाए जाने से नाराज कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम के बोझ के कारण बाहरी जिलों के कर्मी महीनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं, जिससे उनका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। अवकाश के दिन काम करने के बदले न तो मानदेय मिलता है और न ही क्षतिपूर्ति अवकाश। समिति ने चेतावनी दी है कि अब वे अवकाश के दिनों में काम नहीं करेंगे।
#PratapgarhNews #EmployeeProtest #GovernmentEmployees #RajasthanNews #WorkLifeBalance