काली फिल्म और मॉडिफाइड वाहनों पर सख्ती, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान
डूंगरपुर। जिले में बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 1 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं और गंभीर मामलों में वाहन सीज भी किए जा रहे हैं। आरटीओ इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि शहर सहित प्रमुख मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध बदलाव नहीं करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
#Dungarpur #TrafficPolice #RTO #BlackFilm #ModifiedVehicles TrafficRules