डूंगरपुर बिछीवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समुदाय को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला दहन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि नई दिल्ली के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री द्वारा आदिवासी समाज के लिए 'वनवासी' शब्द का प्रयोग करना उनकी अस्मिता, विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों का अपमान है। समाज ने चेतावनी दी कि आदिवासियों के सम्मान के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#Dungarpur #Bichhiwara #BharatAdivasiParty #AdivasiPride #AdivasiNotVanvasi