चान्दन: रिखिया राजदह गांव के ललमटिया टोला में, पुराने रंजिश के चलते पड़ोसी ने महिला से की मारपीट
Chanan, Banka | Sep 4, 2026 रिखिया राजदह गांव के ललमटिया टोला में शुक्रवार देर शाम को पुराने विवाद में पड़ोसी ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज देर शाम करीब 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने गांव के ही एक दंपत्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है।