दमोह: लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान और समीक्षा के लिए ज़िला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे जिले के विभिन्न विभागों के उपविभागों में लंबित सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं नियमित समीक्षा हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी संबंधित उपविभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों के शीघ्र निराकरण की दिशा में कार्य करेंगे।