बालूमाथ: नगड़ा रेलवे पुल के पास दो हाइवा वाहनों की टक्कर, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा रेलवे पुल के समीप शनिवार को दो हाइवा वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक हाइवा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक और उपचालक बाल बाल बच गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों हाइवा वाहन बालूमाथ की ओर से मगध कोलियरी जा रहे थे।