शक्ति से सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्ष पूजन, माटी पूजन, कलश पूजन एवं जल स्रोत पूजन संपन्न
========================
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक 5 की मेंटर श्रीमती नविता सिंह के नेतृत्व में शक्ति से सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 5 के सिरगोरा (शिवपुरी) में वृक्ष पूजन, माटी पूजन, कलश पूजन एवं जल स्रोत पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेक्टर क्रमांक 5 की मेंटर श्रीमती नविता सिंह, नवांकुर संस्था उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिरगोरा (शिवपुरी) के अध्यक्ष श्री रामपाल डेहरिया, एमएसडब्ल्यू छात्राएं पूजा राय, काजल कैथवास एवं संध्या डेहरिया, तेजलाल नायक, सोहन यदुवंशी, गुरु यदुवंशी तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh