समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 10.08.2026*
=================। माननीय मुख्यमंत्री , बिहार के द्वारा आज जिला के 170788 पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई जुलाई माह की पेंशन राशि-
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 1,01,32,888 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जुलाई माह की पेंशन राशि ₹1,100 प्रति लाभार्थी सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पेंशन लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को विगत माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
कैमूर जिले में पेंशन से लाभान्वित पेंशनधारियों का विवरण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना — 36,272 पेंशनधारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना — 7,324 पेंशनधारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना — 1,064 पेंशनधारी
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना — 96,397 पेंशनधारी
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना — 12,849 पेंशनधारी
बिहार दिव्यांग पेंशन योजना — 16,882 पेंशनधारी
इस प्रकार जिले के कुल 1,70,788 पेंशनधारियों को जुलाई माह की पेंशन राशि अंतरित की गई। इसके लिए कुल ₹19 करोड़ 33 लाख 38 हजार 900 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।
जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य
जिले में लगभग 22,000 ऐसे पेंशनधारी हैं, जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जिसके कारण वे पेंशन की राशि से वंचित हैं।
अतः ऐसे सभी पेंशनधारियों से अपील है कि वे आज ही अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराएं, ताकि पेंशन राशि का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Aug 10, 2026