मकराना: मकराना उप जिला चिकित्सालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए गए शिविर में चिकित्सकों की लापरवाही देखी गई
Makrana, Nagaur | Dec 28, 2024 उप जिला चिकित्सालय में शनिवार को सुबह 10:00 बजे से 2:00 तक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सक दोपहर 1:00 बजे तक नहीं पहुंचे। मामले को लेकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत चिकित्सालय पहुंचे और शिविर में पहुंचे नागरिकों से रूबरू होते हुए उन्होंने लापरवाह चिकित्सको पर कार्रवाई की मांग की।