मकराना: मकराना में एसडीएम कार्यालय के बाहर चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन, MLA ने कहा विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा, दिया ज्ञापन
मकराना में स्वर्णकार की दुकान पर हुई चोरी के मामले में पुलिस 4 दिन बाद भी खाली हाथ है। इसको लेकर सर्व समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि जल्द मामले का खुलासा हो एवं यह मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि 48 घंटे में खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।