नवादा: नवादा की परतो करहरी गांव में छत से गिरकर एक किशोरी हुई घायल सदर अस्पताल नवादा में उपचार जारी।
Nawada, Nawada | Apr 2, 2024 नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव में छत पर से गिरकर एक किशोरी घायल हो गई जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में लाया गया। घायल किशोरी की पहचान नवादा के परतो करहरी गांव निवासी जमुना राजवंशी की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी छत पर खेल रही थी। तभी अचानक छत से नीचे गिर गई। जिससे वह घायल हो गई।