नवादा: जलालपुर गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख़्मी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान जलालपुर गांव निवासी कैलाश यादव के रूप में किया गया है। जख्मी व्यक्ति ने बताया कि गांव के कुछ युवक हमारे घर के पास आकर गाली गलौज कर रहा था।