नवादा: नवादा के कोशी मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कोशी मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख़्मी बाइक चालक को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी युवक की पहचान कोशी गांव निवासी सुखदेव यादव का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर रोह बाजार से अपने घर जा रहा था।