जगदलपुर: जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पीपल के पेड़ में बांधा रक्षासूत्र, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने चांदनी चौक सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में पीपल के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि पेड़ हमारे सच्चे मित्र होने के साथ-साथ जीवन और पर्यावरण के रक्षक हैं।