जगदलपुर: चित्रकोट-कन्नड़ा-छत्तीसगढ़ी संगम का आयोजन रविवार को, अतिथियों का स्वागत महापौर ने किया
भाषाई एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को सुबह दस बजे से दलपत सागर के पास ग्रेड शिल्पी इंटरनेशनल मे चित्रकोट-कन्नड़ा-छत्तीसगढ़ी संगमा कार्यक्रम का आयोजन होगा। तीन सत्रों में होने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की भाषा, संस्कृति, इतिहास विषय पर परिचर्चा और संबंधित कल्चर पर प्रस्तुति होगी।