जगदलपुर: युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस ने राजीव भवन में किया ध्वजारोहण
युवा कांग्रेस ने 9 अगस्त को राजीव भवन में 65 वां स्थापना दिवस मनाया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर युवा कांग्रेस को आने वाले दिनों में और मजबूत बनाने की शपथ ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है, यह सीख उन्हें संगठन से मिली है।