जगदलपुर: विश्व आदिवासी के अवसर पर 'पोदला उरस्कना 2025' के तहत रक्षित केन्द्र जगदलपुर के आवासीय परिसर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु सर्वोच्चतम बलिदान दिये पुलिस एवं सुरक्षाबल तथा नागरिकगण के सम्मान में बस्तर पुलिस द्वारा आज शनिवार दोपहर 3 बजे को वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। बता दें कि बस्तर पुलिस द्वारा विगत 05 वर्षो से लगातार मानसून के दौरान वृक्षारोपण अभियान ‘‘पोदला उरस्कना’’ के तहत् पुलिस द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।