जगदलपुर: सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति और कुल सचिव को हटाने की मांग की
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में दूसरे राज्य के व्यक्ति को कुलपति बनाकर बैठने का विरोध करते हुए कहा कि आदिवासी जिला और आदिवासी संभाग में क्या एक भी आदिवासी व्यक्ति इस पद के योग्य नहीं मिला जो आगरा से कुलपति लाया गया है।उन्होंने कुलपति और कुल सचिव को हटाने की मांग की।