सरधना: गांव सकौती मार्ग पर एक कार में दूसरी कार की साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट, हिरासत में 4 लोग
दौराला थाना क्षेत्र के गांव सकौती मार्ग पर एक कार में दूसरी कार की साइड लगने पर दो पक्षों के लोगों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगों को हिरासत में ले लिया व चौकी लेकर आई।