सरधना: गांव पांचली बुजुर्ग में अर्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में अर्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भनक लगने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई की तथा सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।