सरधना: पिटलोकर गांव में दिव्यांग को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र
सरधना तहसील क्षेत्र के पिटलोकर गांव निवासी दिव्यांग व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। दिव्यांग जाबिर ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से तहसील कार्यालय और एसडीएम के चक्कर लगा रहा है लेकिन आज तक उसका दिव्यांग सर्टिफिकेट और अन्य किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।