सरधना: मयूर विहार के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को किया गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से 2 तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद
सरधना थाना पुलिस में थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी रोड मयूर विहार के पास से चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे तथा दो जिंदे कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने के कार्रवाई की है।