सरधना: छत पर गए बालक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला। घायल बालक अस्पताल भर्ती। कुलंजन गांव की घटना
सरधना थाना क्षेत्र के कुलंजन गांव में किसी कार्य से छत पर गए सात वर्षीय बालक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिस पर छत से गिरकर बालक अरहान के पैर की हड्डी टूट गई तथा घायल हो गया। परिजनों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल भर्ती कराया है जहां पर चिकित्सकों ने उसके पांव का ऑपरेशन किया है।