सरधना: दौराला के हाईवे स्थित गांव दादरी के सामने अनियंत्रित मिनी ट्रक पलटा। मिनी ट्रक चालक हुआ घायल अस्पताल भर्ती
दौराला थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव दादरी के पास पशुओं के सींगों से भरा तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर मिनी ट्रक में भरे पशुओं के सींग सड़क पर दूर तक फैल गए। मिनी ट्रक सड़क पर पलटने से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।जिसको सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुचारु कराया।