सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास में महिला के साथ मारपीट, शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास में एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शना सोमवार को अपने 10 दिन के बच्चे के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।उसका आरोप है कि पड़ोस के 6-7 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रात अधिक होने के कारण वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा पाई। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।