काको: अलीनगर पाली का अजय झाड़ू उद्योग बना ग्रामीणों के रोजगार का सहारा, कर्मियों को मिल 1.5 लाख का उपहार
Kako, Jehanabad | Nov 11, 2026 काको प्रखंड के अलीनगर पाली में संचालित अजय झाड़ू उद्योग करीब 100 ग्रामीणों को रोजगार देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा है। वर्ष 2016 में शुरू हुए इस कुटीर उद्योग में तैयार झाड़ू बिहार के कई शहरों में भेजे जाते हैं। दीपावली पर संचालक अजय कुमार ने कर्मचारियों के बीच करीब डेढ़ लाख रुपये के उपहार बांटे। इनमें सिलाई मशीन, मिक्सर, बर्तन स्टैंड सहित कई सामान रहे।