जमुई: अमरथ गांव में घर के पास छड़ रखने पर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को पीटकर किया घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 29, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में घर के समीप छड़ रखने पर पड़ोसियों ने रामप्रवेश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा घायल सुनील कुमार को शुक्रवार की रात 8:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल का इलाज चल रहा है।