जमुई: DM ने दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले का लिया जायजा, विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Nov 28, 2025 जमुई में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले का शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे DM नवीन ने एसपी विश्वजीत दयाल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का घूम- घूम कर जायजा लिया और बारीकी से मौजूद यंत्रों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर DM नवीन ने जिले में लागू सभी कृषि योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।