जमुई: जिले भर में 12 दिसंबर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, सदर अस्पताल परिसर में CS और DS ने पखवाड़ा का शुभारंभ किया
Jamui, Jamui | Nov 28, 2025 जिले में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे सीएस डा. अमृत किशोर, डीएस डा. सैयद नौशाद अहमद, डीपीएम पवन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। सीएस डा. अमृत किशोर ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 28 से 12 दिसंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा चलेगा।