जमुई: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत VC के माध्यम से 10 लाख महिलाओं के खाते में भेजा गया ₹10,000
Jamui, Jamui | Nov 28, 2025 शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 10 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 1000 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा डीबीटी मोड में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्रवण कुमार भी शामिल रहे।